NEFT क्या है NEFT Full Form In Hindi (NEFT और RTGS में अंतर)

 दोस्तो आप लोगो में से बहुत लोगो ने पैसा भेजने के लिए NEFT का इस्तेमाल किया होगा और ऐसे भी बहुत लोग है जिनको अभी तक NEFT Full Form In Hindi, NEFT क्या है (what is NEFT in hindi), NEFT कैसे काम करता है, NEFT से पैसे transfer कैसे करते है, NEFT के फायदे और नुकसान क्या है, इन सबके बारे में सम्पूर्ण ज्ञान नही है, क्युकी बैंक के नियम हमेशा बदलते रहते है, इसलिए आपको इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना बहुत जरूरी है।


जब से Mobile Banking और Internet Banking आया है तभी से बैंको में भीड़ का लगना बेहद कम हो चुका है, अब वही लोग अपने पैसों का लेने देन घर बैठे ही आसानी से कर पाते है, इससे उनके समय का ज्यादा नुकसान भी नही होता है।


                       
NEFT क्या है NEFT Full Form In Hindi (NEFT और RTGS में अंतर)


वैसे देखा जाए तो Online Fund Transfer करने के लिए हमे मुख्य रूप से तीन Option मिलते है, NEFT , RTGS और IMPS पर आज हम NEFT के बारे में पूरी जानकारी Provide करने वाले है, NEFT के माध्यम से हम आसानी से एक Account से दुसरे Account में online पैसा Transfer सकते है। 



    NEFT क्या है (What is NEFT in Hindi)



    NEFT का full form होता है National Electronic Fund Transfer (NEFT), ये एक electronic fund transfer system है जिससे हम बैंक के एक account से बैंक के दूसरे account में पैसा आसानी से भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते है।


    हमे कोई भी NEFT transfer करने से पहले हमारे पास बैंक का IFSC Code और उसके साथ कुछ और डिटेल्स जैसे की बैंक का नाम और bank account number, account holder name का होना बेहद जरूरी होता है।


    NEFT fund transfer की प्रणाली को आरबीआई (RBI) के द्वारा संचालित किया जाता है, जिसको शुरुआत सन 2005 में RBI के द्वारा किया गया था, NEFT भारत में बैंक के ग्राहकों को सुविधा प्रदान करता है, जिससे की बैंक के ग्राहक बहुत सरलता पूर्वक अपने बैंक के जमा पूंजी किसी और बैंक में ट्रांसफर कर सकता है, और ये बहुत सुरक्षित भी होता है।


    NEFT की सुविधा मुख्य रूप से दो प्रकार से किया जाता है एक offline mode जिसमे ग्राहकों को बैंक में जाकर कुछ फॉर्म को फिलअप करके कर सकता है, एक है online mode जिसमे ग्राहकों को बैंक द्वारा उपलब्ध किया गया है, जिसमे ग्राहक खुद से Online प्रोसेस करके भी कर सकता है।


    NEFT के द्वारा होने वाले transfer से समय का बचत और सरलता पूर्वक के कारण से यह बहुत लोकप्रिय है, क्युकी इसमें धन राशि का लेन देन बहुत ही आसानी से Online Banking द्वारा किया जाता है, हालांकि देखा जाए तो NEFT बाकि के उपायों से जैसे की RTGS और IMPS से बहुत ही भिन्न है।


    जहा RTGS और IMPS से भेजा गया धन राशि तुरंत क्रेडिट कर दिया जाता है, वही NEFT से भेजा गया धन राशि बैंक द्वारा details Verify करके और उसके निर्धारित समय पर ही सामने वाले के account में क्रेडिट किया जाता है।


    NEFT प्रणाली में Fund Transfer वास्तविक समय के आधार पर नहीं किया जाता है, इसमें सप्ताह के पहले और तीसरे और पांचवे शनिवार को सुबह 8:00 से लेकर शाम 7:00 बजे के बीच में किया जाता है, इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को कोई भी Fund Transfer का सेटलमेट नही किया जाता है।


    Step By Step NEFT Transfer प्रक्रिया


    यहां पर हम आपके लिए दो अलग अलग NEFT प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिससे आपको NEFT किस प्रकार से करना है आसानी से समझ में आ सके तो चलिए शुरू करते है।


    #1 Online NEFT की प्रक्रिया


    ऑनलाइन के माध्यम से fund transfer करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे।


    Step 1: सबसे पहले आप अपने net banking account पर login करले अगर आपके पास net banking account नही है तो आप अपने बैंक के official website पर जाकर net banking के लिए रजिस्टर कर सकते है।


    Step 2: उसके बाद आपको beneficiary को अपने payee के हिसाब से add करना होगा, जिसको आप fund transfer करना चाहते है, beneficiary add करने के लिए आपको कुछ डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी जैसे की आप नीचे देख सकते हैं।


    • Account Number
    • Account Holder name
    • IFSC Code
    • Account Type
    • Transfer Limit


    Step 3: एक बार payee add हो जाने के बाद आपको fund transfer करने के लिए NEFT mode का चयन करना होगा।


    Step 4: उसके बाद आपको fund transfer करने के लिए payee को चुनना होगा जिसे आप fund transfer करना चाहते है, उसके बाद आपको Amount डालना है जितना आप चाहते हैं ट्रांसफर करना।


    Step 5: उसके बाद आपको remark add करना है और आपको Submit बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपके रजिस्टर mobile number पर एक One Time Password (OTP) आएगा आप इसे दर्ज करके submit के ऊपर क्लिक करना होता है।


    #2 Offline NEFT की प्रक्रिया


    Step 1: सबसे पहले आपको अपने बैंक ब्रांच पर जाना होगा।


    Step 2: उसके बाद आपको NEFT/RTGS का form fill करना होगा, form fill करने के लिए आपको कुछ डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी उसे आप नीचे देख सकते है।


    • Account Holder Name
    • Account Number
    • Branch
    • IFSC Code
    • Amount
    • Account Type
    • Mobile number


    Step 3: उसके बाद आप अपने भरे हुए फॉर्म को बैंक के Authorize Persone के पास submit करे अपना फंड ट्रांसफर करने के लिए।


    NEFT कैसे काम करता है (How Does Work NEFT in Hindi)


    NEFT के द्वारा आप आनलाइन या ऑफलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकते है, इसमें आपको NEFT का form fill करना होगा जिसमे beneficiary का पुरा bank details भरना होगा जिसको आप पैसा ट्रांसफर करना चाहते है, और उसे बैंक में submit करना होता है।


    NEFT Form को जमा करने के बाद बैंक एक मैसेज जारी करता है, और NEFT Centre को भेज देता है जिसके बाद NEFT Service Centre को NEFT की जनकारी प्राप्त होती है।


    इसके बाद NEFT Service Centre यह मैसेज NEFT Clearing Center को भेज देती है, साथ में यह जानकारी NEFT Clearing Center द्वारा RBI को भी प्राप्त हो जाती है।


    इसके बाद NEFT Clearing Center इन सब जानकारी हो को अपने अनुसार वेरीफाई करती है और उसके बाद पैसे ट्रांसफर करने का अनुमती दे देती है, अनुमती मिलने के बाद बैंक पैसों को beneficiary के account में पैसा ट्रांसफर कर देती है।


    NEFT से Fund Transfer करने के समय (NEFT Transfer Time)


    यदि अभी के समय की बात करे तो NEFT के द्वार पूरे 24 Hourse पैसे नही भेजे जाते है यह 24*7 काम करने वाली सर्विस नही है, आप NEFT के द्वारा निश्चित समय के अंदर ही Fund को ट्रान्सफर कर सकते है,


    जैसे की आपको हम बता दें Monday To Saturday तक बस महीने के 2nd और 4th Saturday को छोड़कर सुबह 8:00 से शाम 7:00 बजे तक होता है, इसके अलावा NEFT Transfer Public Holiday और Bank Holiday में नहीं Transation नही होता है।


    NEFT के द्वारा कौन Fund Transfer कर सकते है


    NEFT के द्वारा कोई भी संस्था या व्यक्ति भी Fund को Transfer कर सकता है, लेकिन NEFT के द्वारा Fund Transfer करने के लिए उसका किसी NEFT Enable Bank में Account होना चाहिए, आप किसी भी ऐसे बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकते है जिसमे NEFT की सुबिधा प्राप्त हो और आप NEFT के द्वारा किसी भी NEFT Enable Bank में पैसा ट्रांसफर कर सकते है।


    NEFT से Fund Transfer करने में कितना फीस लगता है(NEFT Charges)


    NEFT की Service फ्री नही होती है हमे NEFT के द्वारा पैसा ट्रांसफर करने में बैंक आपसे इसका कुछ रुपए भी चार्ज करती है जिसे हम NEFT Charges भीं कहते है


    यहां पर ध्यान देने वाली ये बात है बैंक केवल Sender यानी जो पैसा भेजता है उसी को चार्ज देना पड़ता है, पैसे प्राप्त करने वाले को बैंक की तरफ से कोई चार्ज नहीं किया जाता है। आप नीचे देख सकते


    NEFT क्या है NEFT Full Form In Hindi (NEFT और RTGS में अंतर)



    ये चार्ज हमेशा बदलते रहते है इस लिए आप जब NEFT द्वारा अपने Fund Transfer करते है तो सबसे पहले आप चार्ज के बारे में जान ले उसके बाद ही आप ट्रांसफर करे।


    NEFT के फायदे ( Advantage of NEFT in hindi)


    NEFT के द्वारा Fund Transfer करने के कुछ प्रमुख फायदों के बारे में हमने नीचे आपको बताया है।


    • NEFT के द्वारा पैसे transfer करना बहुत ही आसान और सुरक्षित है, यह RBI के Guideline के अनुसार काम करती है

    • कोई भी वक्ति या कंपनी जिसका NEFT Enable Bank Account में खाता है, वह NEFT के द्वारा पैसा भेज या प्राप्त कर सकता है।

    • NEFT के द्वारा आप घर बैठे आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकते है।

    • NEFT में पैसा ट्रांसफर करने की फीस बहुत ही कम होती है।

    • NEFT में आप एक साथ 10 लाख रूपए तक ट्रांसफर कर सकते है।

    • NEFT द्वारा transaction complete ना होने पर 24 से 48 घंटो के अंदर पैसा आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाता है।



    NEFT के नुकसान ( Disadvantage of NEFT In Hindi)


    NEFT के फायदो के साथ साथ कुछ नुकसान भी है जिसे आपको जान लेना बेहद जरूरी है।


    • अगर आपका बैंक NEFT के लिए Enable नही है तो आप NEFT का इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

    • आप एक निश्चित समय पर ही पैसे का लेन देन कर सकते है।

    • NEFT पैसे ट्रांसफर करने का पुराना तरीका है आज के समय पर इसके जगह पर UPI और IMPS का अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

    • काम डिजिटल ज्ञान रखने वालो के लिए NEFT थोड़ा कठिनाई साबित करता है।



    NEFT और RTGS में अंतर


    NEFT और RTGS दोनो ही पैसा ट्रांसफर करने के माध्यम है पर ये दोनो एक दूसरे से बहुत ही अलग है आप इसे नीचे पढ़ के जान सकते है


                        
    NEFT क्या है NEFT Full Form In Hindi (NEFT और RTGS में अंतर)

    NEFT ( एनईएफटी)


    • NEFT का पूरा नाम National Electronic Fund Transfer है।

    • NEFT में फंड ट्रांसफर होने में अधिकतम 24 घंटो का समय लगता है।

    • NEFT के द्वारा आप न्यूनतम कितने भी पैसे भेज सकते है।

    • NEFT Hourly Basis पर काम करता है।

    • छोटी धन राशि भेजने के लिए NEFT एक बेहतर जरिया है।

    • बैंक में आप निश्चित समय में पैसा ट्रांसफर कर सकते है।

    • RTGS की तुलना में NEFT से पैसा भेजना सस्ता है।


    RTGS (आरटीजीएस)


    • RTGS का पुरा नाम Real Time Gross Settlement है।

    • RTGS में फंड ट्रांसफर करने में अधिकतम 30 मिनट का समय लगता है।

    • RTGS के द्वारा आप न्यूनतम 2 लाख रुपए भेज सकते है।

    • RTGS Real Time में काम करता है।

    • अगर आप बड़ी रकम ट्रांसफर करना चाहते है तो RTGS आपके लिए अच्छा विकल्प है।

    • RTGS में आप 27*7 कभी भी पैसा ट्रांसफर कर सकते है।

    • RTGS NEFT के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है।



    NEFT से जुडे कुछ प्रश्न और उत्तर (FAQs)


    NEFT क्या है?

    NEFT एक इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर प्रणाली है जिसके द्वारा एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किए जा सकते है।


    NEFT की शुरवात कब हुई?

    NEFT की शुरुवात नवंबर 2005 में हुई थी।


    NEFT से पैसा जाने में कितना समय लगता है?

    सामान्य रूप से NEFT से पैसा ट्रांसफर करने में 2 घंटा लगता है पर कभी कभी यह 24 घंटे का भी समय लग जाता है।


    क्या NEFT के द्वारा ट्रांसफर करने के लिए IFSC कोड का होना जरूरी है?

    जी हा दोस्तो बिना IFSC कोड के आप NEFT ke माध्यम से लेन देन नही कर सकते है।


    निष्कर्ष


    इस लेख के माध्यम से हमने आपको NEFT Full Form In Hindi, NEFT क्या है (what is NEFT in hindi), NEFT कैसे काम करता है, NEFT से पैसे transfer कैसे करते है, NEFT के फायदे और नुकसान क्या है, के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है और साथ में NEFT और RTGS में अंतर भी बताया है।


    हमे पूरी उम्मीद है इस लेख को पढ़ने के बाद आपको NEFT के बारे में उपयोगी जानकारी मिल गई होगी, यदि आपके मन में कोई भी NEFT से जुड़ी प्रश्न है तो आप मुझे कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है, हम आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश जरूर करेंगे। 'धन्यवाद,





    Tags

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.